नाइजीरिया में फंसे 150 लोग, वीडियो शेयर कर लगाई वापसी की गुहार।

बिहार यूपी और झारखंड के 150 लोग विदेश में फंसे हुए हैं. नाइजीरिया के लागोश में सभी लोग फंसे हुए हैं. यहां की डैगोट रिफाइनरी केमी टेक कंपनी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप है. नाइजीरिया में फंसे हुए लोगों में गोपालगंज के 11 लोग शामिल हैं.

आरोप है कि यहां कंपनी के द्वारा पिछले 9 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है. कंपनी ने इन मजदूरों का पासपोर्ट भी जब्त कर रखा है, जिससे चाह कर भी इंडिया नहीं लौट पा रहे हैं. नाइजीरिया में फंसे लोगों के लोगों में गोपालगंज के जगीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र प्रसाद, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली आदि शामिल हैं. वहीं, सीवान के ब्यास यादव व मुन्ना कुमार शामिल हैं.

इनके अलावा बिहार के बेगुसराय, मधुबनी, मोतीहारी जिले के शामिल हैं. जबकि, झारखंड के पलामू, गढ़वा जिला के लोग फंसे हैं. यूपी के देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती, गाजीपुर व आंध्र प्रदेश के भी कुछ मजदूर नाइजीरिया की कंपनी में फंसे हैं.

इनके परिजनों ने गोपालगंज के सांसद और डीएम से मिलकर फंसे हुए लोगों को नाइजीरिया से वतन बुलाने के लिए गुहार लगायी है. सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर फंसे हुए मजदूरों को भारत लाने के लिए अपील की भी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *