दो शादी के चक्कर में पति की जमकर धुनाई, पहली पत्नी ने मचाया जमकर हंगामा।

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में शनिवार को पारिवारिक झगड़े ने तमाशे का रूप ले लिया. दो महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बताते हुए आपस में झगड़ पड़ीं. दोनों के बीच झोंटा-झोटउवल हुआ, चप्पलें चलीं. सरे बाजार दो महिलाओं के बीच हो रहे इस झगड़े का लोग वीडियो बनाते रहे.

यह मामला बिहार शरीफ के सदर अस्पताल का है. दरअसल, प्रेमजीत नाम के एक युवक ने चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली है. वह पेशे से मजदूर है. उसकी दूसरी पत्नी अनीशा कुमारी गर्भवती है जिसकी जांच कराने के लिए प्रेमजीत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था. इस बीच प्रेमजीत की पहली पत्नी जूली को इस बात की सूचना मिल गई. वह अपनी सास के साथ सदर अस्पताल पहुंच गई और प्रेमजीत के साथ अनीशा को देखते ही उसपर टूट पड़ी. सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने जब समझाने की कोशिश की तो दोनों नहीं मानीं. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नज़र आईं. इतना ही नहीं विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर से सदर अस्पताल चौक तक लात-घूसे और चप्पल चले

दरअसल, प्रेमजीत प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है. वह बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मछली मंडी का रहनेवाला है. उसकी दूसरी पत्नी अनीशा कुमारी गर्भवती थी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आया था. वह मुख्य नवादा ज़िले की रहने वाली है. प्रेमजीत ने उससे तीन महीने पहले शादी की थी. जैसे ही इसकी भनक पहली पत्नी जुली कुमारी को मिली. वह अस्पताल पहुंची और पति से बहस करने लगी. पहली पत्नी जुली कुमारी का आरोप है कि उसकी शादी प्रेमजीत के साथ 10 साल पहले हुई है और उसके दो बच्चे भी हैं. प्रेमजीत प्रदेश में रहकर मजदूरी करने की बात कहकर निकला और उसने दूसरी शादी कर दूसरी जगह रह रहा था.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *