दो पक्षों में हुई जमकर हुई मारपीट, थाना में दिया आवेदन।

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी पंचायत में शनिवार सुबह आपसी विवाद के समाधान को लेकर हो रहे पंचायत में मामला बिगड़ गया। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस मारपीट में कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जिनमें तीन की हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों उछटी गांव में एक बच्ची पानी पीने अपने पारोसी के चापाकाल पर गई इसी बात को लेकर विवाद शुक्रवार को विवाद शुरू हो गया स्थानीय लोगो ने पंचायत के माध्यम से समाधान करने की कोशिश की लेकिन इसी बीच मामला इतना बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई जिसमें कुल 4 लोग जख्मी हो गए सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरौल में भर्ती कराया गया। लेकिन तीन की हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घायलों में रुकसाना खातून पति मो असलम उम्र 36 वर्ष, सफीना खातून पति मोहम्मद पीरो उम्र 45 वर्ष, मोहम्मद असलम को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है वही मोहम्मद निजाम उम्र 25 वर्ष पिता मोहम्मद पीरो का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

इस मामले में बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि आवेदन दिया गया है मामले की जांच कर आगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *