दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मास्टर चौक पर गुरुवार की शाम दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि बच्चों के इस झगड़े ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर हंगामा हो गया, जिसमें एक गुट के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए चार मोटरसाइकिलों को जला दिया गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. फिलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण है.
वहीं घटना की सुचना मिलते ही वरीय अधिकारी के निर्देश पर घटनास्थल पर बिरौल डीएसपी, एसडीओ के साथ ही बेनीपुर डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. डीएसपी के नेतृत्व में घटनास्थल के समीप सभी घरों के छत को भी सर्च किया गया और माइक के जरिए लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई. साथ ही लोगों को भरोसा दिया गया कि पुलिस प्रशासन आपके साथ है.
वहीं डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्चों की मामूली विवाद के कारण दो गुट आपस में भीड़ गए. जिस दौरान दोनों पक्षो के द्वारा पत्थरबाजी की गई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है. पुलिस मौके पर कैम्प कर रही हैं. स्थिति नियंत्रण में है ।