बिहार के सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. चौकीदार पर दबंगई करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से कई लोग जख्मी हुए हैं. पीड़ितों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना डरहार ओपी क्षेत्र के सतौर गांव की है.
दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के बाद दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक पक्ष के पांचं जख्मी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में पीड़ित अमरेंद्र पासवान की मानें तो जमीन विवाद में डीसीएलआर के यहां से फैसला उनके पक्ष में आ आया और सीओ ने बोला कि पानी हटने के बाद नापी करवा देंगे.
पीड़ित ने बताया कि उसके जमीन पर बांस लगा हुआ है. आज दूसरे पक्ष के लोग चार बांस काट लिए, जिसका विरोध करने पर अविनाश पासवान चौकीदार के अगुवाई में वामदेव पासवान सहित कई अन्य हथियार के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक की हालत गंभीर है.
वहीं, दूसरे पक्ष से दो लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि, दो घायल महिला का इलाज गांव में चल रहा है. दोनों पक्ष के बीच मारपीट की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
