देवहर उत्थान समिति ने किया एनडीए को समर्थन का ऐलान।

देवहर उत्थान समिति ने किया एनडीए को समर्थन का ऐलान।

दरभंगा: आज आरक्षण की बदौलत की देवहर समाज की स्थिति में सकारात्मक बदलाव हुआ है और यह आरक्षण एनडीए सरकार की देन है। अतः देवहर समाज पूरी तरह एनडीए के साथ है।

उपरोक्त बातें देवहर उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश लाल देव ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर देश में अलग ही माहौल बना हुआ है। जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि गांव में चुनाव को लेकर लोगों के बीच गजब का उत्साह है। लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के टक्कर कोई नहीं है।

श्री लालदेव ने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग राजद के हिमायती बने हुए हैं जबकि राजद के पास देवहर समाज के हित में आरक्षण की फ़ाइल पहुंची तो उस फ़ाइल को फाड़कर फेंक दिया। जबकि एनडीए की सरकार में देवहर समुदाय को आरक्षण का लाभ मिला जिसका प्रतिफल है कि आज पंचायत चुनाव में भी देवहर समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

एनडीए की सरकार ने देवहर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है। अध्यक्ष अवधेश लाल देव ने कहा कि देवहर समाज के लोग राष्ट्रवादी हैं और यह समाज एनडीए के साथ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *