दरभंगा से दिल्ली जानेवाली ट्रेन में लगी आग, मची सनसनी।

दरभंगा से दिल्ली जानेवाली ट्रेन में लगी आग, मची सनसनी।

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर थलवारा के पास ब्रेक बाइंडिंग की वजह से बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। यह ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली जाती है।

बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के एस-2 कोच में ब्रेंक बाइंडिंग के कारण अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन के पहिये से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया। लोको पायलट ने इस दौरान सूझबूझ का परिचय देते हुए इसे तत्काल बंद कर दिया। लोको पायलट यदि ऐसा नहीं करते तो बड़ी घटना हो सकती थी। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा से चलकर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट नई दिल्ली जा रही थी। उसी क्रम में थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी के बाद S2 बोगी के ब्रेक बाइंडिंग की वजह धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग ट्रेन से नीचे उतर गये। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइक ने ट्रेन को रोका। जिसके बाद धुआं पर काबू पाया गया। करीब 15 मिनट तक गाड़ी वही ठहरी रही। रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुंआ निकला था।

वही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थलवारा स्टेशन के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के कोच संख्या S2 में ब्रेक वाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था। जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया है। ब्रेंक बाइंडिंग के कारण करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन के चक्के के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार ऐसा होताा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *