दरभंगा मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर पुलिस से सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम वहां छापेमारी की। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से पुलिस ने विदेशी शराब की तीन बोतलें बरामद की।
बता दें कि गत 15 दिसंबर को डीएमसी के गेस्ट हाउस में शराब पार्टी चलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में स्थानीय चिकित्सकों के अलावा बाहर से आए कई चिकित्सक भी शराब का सेवन करते देखे जा रहे हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से विदेशी शराब की तीन बोतलें बरामद की गई हैं। वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है कि शराब का सेवन करने में कई वरीय चिकित्सक भी शामिल थे। वीडियो की जांच की जा रही है।जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई होगी।

