दरभंगा में सैकड़ों लोग दो जगह वोटर, बीजेपी ने की शिकायत
संजय मिश्र
दरभंगा
भाजपा नेता लक्ष्मण कांस्यकार ने दरभंगा नगर विधानसभा मे सैकडो लोगों का नाम मतदाता सूची में दो या दो से अधिक जगह रहने की शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी से की है।
भाजपा के जिला प्रवक्ता सह दरभंगा नगर विधानसभा के बी. एल. ए 1 लक्ष्मण कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा को पत्र लिखकर 83 दरभंगा नगर विधानसभा ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगभग 655 लोगों का नाम दो या दो से अधिक जगह पर होने की बात कही है। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि दरभंगा नगर विधानसभा में अनेकों लोगों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दो या दो से अधिक जगहों पर अंकित है। उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक एक व्यक्ति का नाम एक जगह ही मतदाता सूची में अंकित होना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से अपनी शिकायत की जांच कराकर ऐसे सभी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने का अनुरोध किया है, जिनका नाम एक से अधिक जगह मतदाता सूची में अंकित है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

