दरभंगा: डीएमसीएच के कैदी वार्ड में ईलाज के क्रम में एक कैदी की मौत हो गयी है। मौत रात के लगभग दो बजे होने की बात सामने आयी है। दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मौत की पुष्टि की है।
मृत कैदी की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी स्व0 सत्तन महतो के पुत्र दिलीप कुमार महतो के रूप में हुई है। गत 21 जुलाई की रात्रि उसे शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मनीगाछी थाना कांड संख्या 154/23 दर्ज किया गया था।
बताया जाता है कि वह दरभंगा मंडल कारा में बंद था। तबियत बिगड़ने पर ईलाज केलिए उसे डीएमसीएच लाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

