दरभंगा में लगें हिंदू राष्ट्र के बैनर, पुलिस ने जांच शुरू की

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग लगातार ज़ोर पकड़ती जा रही है, अब तक रैलियों के ज़रिए हिंदुत्ववादी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब खुलेआम बैनर लगाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की जा रहीं हैं।

ताज़ा मामला बिहार के दरभंगा स्थित मौलागंज मुहल्ले का हैं, जहां पर कुछ लोगों ने बीच सड़क में हिंदू राष्ट्र के बैनर लगा दिए। सोशल मीडिया पर वायरल फ़ोटो में देखा जा सकता हैं कि बैनर लाइन से काफी दूर तक लगे हैं. सोशल एक्टिविस्ट शाहनवाज अंसारी ने ट्वीटर पर बैनर की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, यह तस्वीर बिहार के ज़िला दरभंगा (मुहल्ला मौलागंज) की है. मौलागंज में हर तरफ़ “हिंदू राष्ट्र” के बैनर लगे हुए हैं, जो हमारे मुल्क की आईन के ख़िलाफ़ है. शासन/प्रशासन ख़ामोश है. बताइये अगर ऐसा ही बैनर कोई मुस्लिम या सिख तंज़ीम लगाती तो क्या अबतक बिहार शासन/प्रशासन ख़ामोश रहती? इस मामले पर पत्रकार वसीम अकरम त्यागी का कहना हैं कि, खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ढूंढकर जेल भेज रही है. लेकिन हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान सरेआम हो रहा है. मंजाल भला कि गृह मंत्रालय इसका संज्ञान ले सके।हालांकि बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी तथा आरोपियों के खिलाफ़ संबंधित थाना को सूचित करके आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *