दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर FIR के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर FIR के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
एसएसपी ने कहा की पीड़ित परिवार के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अनुशंधान शुरू कर दी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अगर मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई होगी ।
दरभंगा. जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान जयमोल यादव के रूप में हुई. घटना केवटी थाना इलाके के हनुमान नगरगांव की है. युवक जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाता था. हालांकि वह दुकान उसकी की मां के नाम से आवंटित है. गोली लगने के बाद गंभीर हाल में युवक को दरभंगा DMCH अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
युवक के भाई अनमोल यादव ने गांव के की विपिन यादव सहित कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. अनमोल यादव की बात मानें तो कुछ महीने पहले भी जयमोल के ऊपर अप्रैल 2022 को इन्हीं लोगों ने गोली चलाई थी. तब जयमोल बच गया था. उस वक्त भी थाने में सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज़ की गयी थी, लेकिन पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की थी