दरभंगा टीवीएस के वर्षगांठ पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जलवा बिखेरेगी।

दरभंगा टीवीएस के वर्षगांठ पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जलवा बिखेरेगी।

दरभंगा। लहेरियासराय के सैदनगर स्थित दरभंगा टीवीएस के प्रांगण में दरभंगा टीवीएस के प्रबंध निदेशक सामंत कुमार एवं बबलू सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि टीवीएस दरभंगा एजेंसी के वर्षगांठ पर भोजपुरी सिनेमा जगत की अभिनेत्री अक्षरा सिंह जलवा बिखेरने दरभंगा आ रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि दरभंगा टीवीएस के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 9 दिसंबर 2023 को भोजपुरी सिनेमा जगत की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम मिथिलांचल के हृदय स्थल दरभंगा के दरभंगा टीवीएस सैदनगर एकमी घाट रोड में होने जा रहा है। यह मिथिलांचल के लिए गर्व का विषय है कि आप लोगों के सेवा में मेरे कई ऐसे प्रतिष्ठान है जो मिथिलांचल में खासकर दरभंगा के समस्त दरभंगा वासियों के सरल एवं उचित मूल्य पर हमेशा से मेरे प्रतिष्ठान आपकी सेवा में तत्पर रही है और आने वाले समय में हम हमेशा सेवा भाव से रहेंगे ।मिथिलांचल वासीयो को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाओं के साथ आने वाले समय में हम हमेशा दरभंगा वासियों के सेवा में कृतार्थ हैं|
संयुक्त रूप से उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर2023 को दरभंगा टीवीएस प्रांगण में भोजपुरी अभिनेत्री के द्वारा दरभंगा एवं मिथिलांचल वासीयो को अपने द्वारा स्वागत- अभिनंदन करने हेतु पहली बार आ रही है। 9 दिसंबर के आयोजन हेतु जिला प्रशासन, एवं मिथिलांचल वासीयो को सफल बनाने में आग्रह एवं सहयोग करने की निवेदन किया है| जिससे कि मिथिलांचल की प्रतिष्ठा जो प्रसिद्ध है अतिथि देवो भव: वह कायम रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्वक सफल बने इसके लेकर निवेदन किया है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्रजेश सिंह राठौर ,जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रतन कुमार झा ,राहुल झा, दिवाकर रितेश आशुतोष चंदन खुशी अंजलि , प्राची , ज्योति , मोहम्मद रिजवान अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित थे|

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *