दरभंगा जेडीयू में व्यापक सांगठनिक फेरबदल, मंत्री मदन सहनी की मौजूदगी में घंटो चले मंथन के बाद गोपाल मंडल ने की घोषणा

दरभंगा जेडीयू में व्यापक सांगठनिक फेरबदल, मंत्री मदन सहनी की मौजूदगी में घंटो चले मंथन के बाद गोपाल मंडल ने की घोषणा

दरभंगा जेडीयू में व्यापक सांगठनिक फेरबदल, मंत्री मदन सहनी की मौजूदगी में घंटो चले मंथन के बाद गोपाल मंडल ने की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर संगठन सशक्त बनाने के लक्ष्य को वरीयता

संजय मिश्र
दरभंगा

सफल कार्यकर्त्ता सम्मिलन के बाद से दरभंगा जिले में जेडीयू की सक्रियता बढ़ गई है। संगठन को सशक्त करने की तरफ पार्टी ने अर्जुन के तीर वाली दृष्टि घुमा ली है। शनिवार 28 दिसंबर 2024 को दरभंगा जेडीयू की मैराथन बैठक हुई जिसमें तय पाया गया कि ऊर्जावान चेहरे रणनीतिक ओहदे संभालें और जिला स्तर पर लंबी पारी खेलने वालों के अनुभव का लाभ लिया जाए। पार्टी दफ्तर में हुए मंथन के दौरान वर्कर इसकी ऊष्मा महसूस करते रहे।

जेडीयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल की अगुवाई में हुई इस बैठक में तीन नए चेहरों को तीन प्रखण्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विपिन साह को हनुमाननगर प्रखंड अध्यक्ष, गोविंद मंडल को हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष और उपेंद्र राय को केवटी प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विपुल राय और चंदन जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष का गुरुत्तर जिम्मा दिया गया।

पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के स्त्री सशक्तिकरण के कदमों की आहट इस बैठक में भी सुनाई दी। कुशेश्वरस्थान पूर्वी जेडीयू महिला प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कंचन कुमारी, बहादुरपुर जेडीयू महिला प्रखंड अध्यक्ष पद पर शान्ति देवी, जाले जेडीयू महिला प्रखंड अध्यक्ष पद पर रम्भा देवी और गौरा बौराम जेडीयू महिला प्रखंड अध्यक्ष के लिए इन्दु देवी को नियुक्त किया गया है।

इस अहम बैठक को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक सदस्य हमारे लिए परिवार है। यह नियुक्ति पत्र केवल कागज नहीं बल्कि पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारी और निष्ठा का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार के विकास में जेडीयू का योगदान ऐतिहासिक है। लेकिन यह संदेश जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर सांगठनिक फेरबदल हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने टास्क दिया है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 सीट के लक्ष्य के अनुरूप जेडीयू का योगदान हो।

गोपाल मंडल ने साफ किया कि केवटी के प्रखंड अध्यक्ष अहमद रेजा बबलू को स्वास्थ्य कारण से हटाते हुए जिला कमिटी में स्थान दिया गया है। वहीं हायाघाट के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर
एवं हनुमान नगर के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद को संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटा कर प्रमोट करते हुए जिला कमिटी में स्थान दिया गया है।

मोके पर जेडीयू की महिला जिला अध्यक्ष ललिता झा के अलावे शिवनंदन सिंह (राज्य कार्यकारिणी सदस्य), राजकुमार दास, भोलानाथ महतो, सुभाष चौपाल एवं अन्य नेता मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *