दरभंगा के सांसद की अध्यक्षता में दूसरे दिन की हुई दिशा की बैठक।

दरभंगा के सांसद की अध्यक्षता में दूसरे दिन की हुई दिशा की बैठक।

दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में सांसद, दरभंगा गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति (दिशा) दुसरे दिन की बैठक विधायक जाले जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधायक केवटी डॉ. मुरारी मोहन झा, विधायक हायाघाट रामचंद्र शाह, विधायक कुशेश्वरस्थान अमन भूषण हजारी,जिला परिषद् उपाध्यक्ष ललिता झा एवं पूर्व विधायक (मनोनीत सदस्य) अमर नाथ गामी, मानोनित सदस्य कन्हैया पासवान,मुख्य पार्षद बेनीपुर नगर परिषद मो.इकबाल एवं अन्य सदस्य,प्रमुख की उपस्थिति में आयोजित की गयी।

बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट,रेलवे,राष्ट्रीय उच्च पथ, बीएसआरसीडी,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा प्रमंडल-01/02,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा/ बेनीपुर/बिरौल,नाबार्ड,भारतीय संचार निगम, आकाशवाणी एवं पेट्रोलियम विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा बारी-बारी से अध्यक्ष को अवगत कराया गया।

बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा कहा गया कि दरभंगा के लिए तथा दरभंगा सभी रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर मैथिली भाषा में उद्घोषणा कारण करायें।एयरपोर्ट के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि मैथिली में उद्घोषणा किया जा रहा है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि दरभंगा हवाई अड्डा को जिला प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध करायी जा चुकी है,

एयरपोर्ट विस्तार का कार्य 2.42 एकड़ भूमि पर जारी है।

माननीय विधायक जाले द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट के समीप अतिक्रमण हटाने का सुझाव दिया गया।

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

सदस्यों द्वारा दरभंगा हवाई अड्डा से उड़ान भरने वाले जहाजों में अत्यधिक भाड़ा लेने का मामला उठाया गया। बताया गया कि स्पाईस जेट एवं इण्डिगो उड़ान योजना के तहत सेवा प्रदान कर रही है, लेकिन भाड़ा अत्यधिक लेने की शिकायत है।

अध्यक्ष द्वारा एयरपोर्ट के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया की दोनों कम्पनी के वरीय अधिकारी से वार्ता कर भाड़ा को न्यूनतम किया जाए।

बैठक में बताया गया कि वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट के तहत मखाना के उत्पाद के लिए काउण्टर उपलब्ध करा दी गई है।

छिनतई की घटना न हो सके, इसके लिए दिल्ली मोड़ से हवाई अड्डा तक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के लिए, जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को कहा।

हवाई अड्डा पर जनप्रतिनिधियों के लिए प्रोटोकॉल पदाधिकारी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।

एयरपोर्ट के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि प्रोटोकॉल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अध्यक्ष ने एयरपोर्ट के प्रतिनिधि को दरभंगा एयरपोर्ट को राँची, पटना एवं सभी तीर्थ स्थल से जोड़ने को कहा, कि इस क्षेत्र के लोग को तीर्थ यात्रा में कोई दिक्कत न हो सके।

बैठक में रेलवे के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि 10 आर.ओ.बी. में से 02 आर.ओ.बी. यथा – दोनार एवं मोहम्मदपुर का निर्माण करने हेतु बी.आर.डी.सी.एल. को अधिकृत किया गया है, शेष 08 आर.ओ.बी. का निर्माण बिहार राज्य पूल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में बताया गया कि सीतामढ़ी, बाबू धाम मोतीहारी एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने हेतु चयन किया गया है। इसके साथ ही लहेरियासराय रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने हेतु अमृत भारत योजना के तहत लिया गया है।

सांसद ने कहा कि दरभंगा के सभी रेलवे स्टेशन को सुव्यवस्थित किया जाए, साथ ही मैथिली में उद्घोषणा करायी जाए।

पक्षी विहार को लेकर सकरी-हसनपुर रेल लाईन निर्माण कार्य बाधित रहने के संबंध में भी चर्चा की गई।

सांसद द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर स्क्लेटर एवं लिफ्ट के संबंध में जाँच कराने को कहां।

अध्यक्ष द्वारा लहेरियासराय से सहरसा नई रेल लाइन का प्रस्ताव दिया गया,पदाधिकारी द्वारा बताया गया की डीपीआर तैयार हो गया है। दरभंगा-रक्सौल रेलवे लाइन दोहरीकरण का सर्वे किया जा रहा है।

संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंडासराय-चट्टी चौक सड़क चौड़ीकरण का कार्य 31 में तक पूरा कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राज मार्ग की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि आमस-दरभंगा पथ में जमीन मिल गया है कार्य प्रारम्भ हो गया है।

जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

दरभंगा जयनगर-फोरलेन के संबंध में बताया गया कि निविदा हो गया है कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।

जाले के विधायक द्वारा मुरैठा चौक के समीप नल नहीं रहने के कारण जल-जमाव की समस्या रहती है का सुझाव दिया।

नाबार्ड के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले के 18 प्रखंड में से 15 प्रखंडों में एनसीडीसी, एनएएफआईडी एवं एसएएफसी द्वारा सी एस एस- एफपीओ बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पांच एफपीओ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, एफपीओ में शेयर धारा की संख्या 300 तक बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। पांच एफपीओ में प्रबंधन राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, सभी एफपीओ के बिजनेस प्लान बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि एनएएफईडी द्वारा बनाए गए दो एफपीओ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

आकाशवाणी के संबंध में बताया कि स्टूडियो नवीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहां की मैथिली प्रसारण दरभंगा से किया जाए।

आईटी पार्क के संबंध में बताया गया कि आईटी पार्क बनकर तैयार हो गया है,अध्यक्ष महोदय ने कहा इसका यथाशीघ्र लोकार्पण करवाया जाए।

बैठक में आयुर्वेदिक कॉलेज, मोहनपुर,रतनपुरा औषधालय, बिहार खादी ग्राम उद्योग संघ,आई.टी. पार्क, मिथिला शोध संस्थान, बी.एस.एन.एल. के संबंध में कई निर्देश दिये गये।

बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर राजस्व नीरज कुमार दास, डीआरडीए निदेशक पवन कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *