दरभंगा का मद्य निषेध विभाग सक्रिय, छापेमारी दल ने पकड़ी करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब

दरभंगा का मद्य निषेध विभाग सक्रिय, छापेमारी दल ने पकड़ी करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब

दरभंगा का मद्य निषेध विभाग सक्रिय, छापेमारी दल ने पकड़ी करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब

संवाददाता
दरभंगा

शराब पकड़ने को लेकर दरभंगा का मद्य निषेध विभाग लगातार छापामारी अभियान चला रहा है। जिले में 20 मार्च 2025 को विभाग को बड़ी सफलता मिली। 19 मार्च 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने दो बड़े आपूर्तिकर्ता पकड़े हैं। होली के पहले से जारी सघन छापेमारी में मिल रही सफलता से विभाग काफी उत्साहित है।

दी गई जानकारी के मुताबिक एनएच 27 पर बिजली मोड़ के पास सदर थाना अंतर्गत बड़ी खेप बरामद की। जहां पूर्व से विभाग की टीम गुप्त सूचना पर घात लगाए इंतजार कर रही थी।पिकअप संख्या BR01GM3702 जैसे ही करीब पहुंची टीम ने वाहन को घेर लिया। खीरे से ढक कर रखे कार्टून में कुल 1872 बोतलों में 869.040 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। पिकअप चालक बिंदु कुमार सिंह, ग्राम विदुलिया, थाना जंदाहा (वैशाली) को गिरफ्तार किया गया है। उधर गुप्त सूचना के आधार पर जाले थाना अंतर्गत बसंत गांव से शराब बरामद की गई। केले के बगीचे में गड्ढे/ झाड़ी में छुपा कर बोरे, कार्टून में रखे 588 बोतलों में कुल 198.690 लीटर विदेशी शराब जप्त कर वहां के विमलेश राम व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि होली के पूर्व भी विभाग ने एनएच 27 बिजली मोर के पास से ही एक कंटेनर से गुप्त तहखाना बनाकर रखा गया भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया था। उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार औचक रूप से चलता रहेगा। इस विशेष अभियान में कई टीमों को सिविल ड्रेस में भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *