दरभंगा : आपसी विवाद में चली गोली में घायल युवक की डीएमसीएच में मौत।

दरभंगा: बेनीपट्टी थाना क्षेत्र लदौत गांव में आपसी विवाद में चली गोली से घायल युवक की मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि लदौत गांव के ताड़ीखाना में किसी विषय को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो कि इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। जिसमें युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुँचे जहां उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान सुरेन्द्र राय के पुत्र अवधेश राय के रूप में की गई है, युवक शादीशुदा था व पेशे से अधिवक्ता था। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया, सभी के जुबान पर इसी घटना की चर्चा बनीं हुई है। यह घटना की वजह क्या थी, अब तक यह पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों के अनुसार गोली लगते ही युवक की हालत अत्यंत नाजुक थी। युवक को जिसनें गोली मारी है वह युवक मृतक अवधेश राय का दोस्त ही बताया जा रहा है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

वहीं बेनीपट्टी थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद दल बल के साथ डीएमसीएच में पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *