दबंगों को रंगदारी नहीं देने पर बेटे को किया किडनैफ, पंद्रह लाख की मांग।

दबंगों को रंगदारी नहीं देने पर बेटे को किया किडनैफ, पंद्रह लाख की मांग।

बिहार में अपहरण का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार 14 साल के बच्चे का अपहरण हुआ है। पिता से रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उसके सामने बेटे को रख लिया और फिरौती में 15 लाख रुपये लेकर आने कहा। जमुई में झाझा थानाक्षेत्र के बोड़वा बाजार निवासी मछली व्यवसायी के बेटे को नकाबपोश अपराधियों ने अगवा किया। इसको लेकर पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर, अपहरण हुए नाबालिग लड़के की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के बोड़वा बाजार निवासी मछली व्यवसायी फुहल पंडित का 14 वर्षीय पुत्र वरूण पंडित के रूप में हुई है।

वहीं, घटना के बाद वरूण के घर में बेटे को लेकर किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। बताया जाता है कि मछली व्यवसायी फुहल पंडित को मंगलवार को चौकीजोर के एक व्यक्ति ने एक हजार रुपये एडवांस में देकर चालीस किलो मछली देने का आर्डर दिया। उसके बाद बुधवार को अपने पुत्र वरुण कुमार के साथ फुहल पंडित मछली पहुंचाने चैकीजोर जा रहा था। तभी बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगदानगर के पास छह नकाबपोश अपराधियों ने बेटे को पकड़ लिया और 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग किया, जिसके बाद फुहल ने इतने पैसे नहीं होने की बात कहा तो अपराधियों ने पिता को छोड़कर बेटे को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये पहुंचा देने की धमकी दिया।

इधर, घटना की जानकारी पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष राजेश शरण, बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना के पुलिस पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी लेने के लिए उसके घर पंहुचा। फिलहाल, झाझा और बेलहर थाना की पुलिस संयुक्त रूप से वरूण की सकुशल बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, अपहरण हुए वरूण की मां रूकमा देवी पुलिस से अपने बेटे के सकुशल खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *