थम नहीं रही बैंक लूट की घटनाएं, ग्रामीण बैंक हथियार बल पर 9 लाख की लूट।

थम नहीं रही बैंक लूट की घटनाएं, ग्रामीण बैंक हथियार बल पर 9 लाख की लूट।

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई है। अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर करीब 9.40 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। मामला जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरिगामा की है। जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

बैंक में मौजूद ग्राहकों के अनुसार, 4 अपराधी बैंक में पहुंचे थे। बैंक के भीतर घुसने के बाद कर्मी और ग्राहक को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की। कुछ ग्राहक से भी कैश लूट लिया। इस दौरान करीब 9 लाख से अधिक की रकम लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं बैंककर्मियों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

इधर, अपराधी के भागने के बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना मीनापुर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने घटना की जांच की। बैंक कर्मियों और ग्राहक से घटना के संबंध में जानकारी ली। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। ताकि, अपराधियों को चिह्नित किया जा सके। वहीं, मामले में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि बैंक लूट की सूचना मिली है। मीनापुर के गोरीगामा में लूट हुई है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी लूटे की रकम का मिलान कराया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *