थंब इंप्रेशन वेरिफिकेशन के दौरान धराया फर्जी शिक्षक।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रथम चरण में चयनित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन का काम गत तीन जनवरी से एमएल एकेडमी में चल रहा है। शुक्रवार को अलीनगर के प्रथम चरण के नवचयनित अध्यापकों की थंब प्रिंटिंग यानी री वेरिफिकेशन का काम शुरू हुआ। इसी दौरान अलीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंदौली के शिक्षक फूलन कुमार के थंब इंप्रेशन के समय उनकी बायोमेट्रिक पहचान सही नहीं पाई गई। बार-बार प्रयास के बावजूद भी उनका सही मिलान नहीं हुआ।

इसकी जानकारी मिलते ही डीईओ समर बहादुर सिंह के कंट्रोल रूम के कर्मियों रमन कुमार ठाकुर, परवेज अहमद, आनंद कुमार आदि ने इस फर्जी शिक्षक को थंब इंप्रेशन कक्ष से निकालकर अलग कमरे में बंद कर दिया। तुरंत कंट्रोल रूम की सक्रियता से अलीनगर के बीईओ व संबंधित एचएम को भी बुलाकर कंट्रोल रूम में रखा गया। डीईओ ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही कांड संख्या एवं तिथि के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात भी कही। डीईओ स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त शिक्षक का बायोमेट्रिक मिलान थंब इंप्रेशन स्थल पर नहीं हो सका। न ही फोटो का मिलान हुआ। पूछताछ के क्रम में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि परीक्षा में उसके बदले फुलपरास का कोई व्यक्ति बैठा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *