दरभंगा। जिला राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक सैदनगर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद एवं मंच संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव गोपाल लाल देव ने की।मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमेशा अतिपिछड़ों के विकास एवं सामाजिक जीवन में उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं।वर्तमान बिहार की सरकार ने जाती जनगणना के माध्यम से समाज में दबे कुचले लोगों को शक्ति और आत्मविश्वास देने का काम किया है।राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरब ने कहा कि आगामी 25 नवम्बर को दरभंगा जिला मुख्यालय में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आमंत्रित करने का फैसला लिया है।वहीं राजद के राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता आज से ही 25 नवम्बर की सम्मेलन की तैयारी के लिए जुट जाएं।डॉ गौरब ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के पास लालू यादव का विचारधारा और तेजस्वी यादव जैसे युवा नेतृत्व हो वह कमजोर नहीं हो सकता। वहीं बैठक में राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव,विनोद भगत,शंकर चौधरी,जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव,शंभू सहनी, मिथिलेश सहनी,भोला सहनी, महेश लाल देव,रईस अहमद सिद्दीकी, सुजीत गौरब,आलिया मंजर, यास्मीन खातुन, हनुमान ठाकुर, सत्यनारायण लालदेव,संजय कुमार देव,इं रंजीत कुमार, रामनरेश यादव,अनिल झा, रामबाबू लालदेव,पूनम मनी शर्मा समेत अन्य राजद नेताओं ने भी संबोधित किया।

Posted inFeatured
