तीन रेलवे टिकट दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार

दरभंगा।टिकट दलाली को लेकर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पू.म.रेलवे हाजीपुर सर्व प्रिय मयंक के दिशा निर्देश पर मंडल सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर ए. के. लाल के निर्देशानुसार आर पी एफ दरभंगा के द्वारा लगातार सघन जांच पड़ताल चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रविवार को दरभंगा जिला के सकतपुर थाना
अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर कुल तीन(03) टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया ।निरीक्षक प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन कुमार,उप निरीक्षक एस के सिंह,प्रधान आरक्षी आर एन पांडेय, प्रधान आरक्षी जितेन्द्र कुमार, आरक्षी संतोष कुमार,आरक्षी संजय कुमार, एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 05 जवान इस सघन छापादल में थे।
उक्त स्थान पर की गई छापेमारी, में पकड़े गए अभियुक्तों श्यामा टूर एन्ड ट्रैवल के संचालक विक्रम कुमार चौधरी उम्र 19 वर्ष पिता पशुपति चौधरी ग्राम कैथवार वार्ड सं 01 थाना सकतपुर जिला दरभंगा पकड़ा गया। इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 205 अंकित किया गया है।
अमित वीडियो मिक्सिंग लैब के संचालक अमित कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पिता बच्चन सिंह ग्राम नदियामी
घाट थाना सकतपुर जिला दरभंगा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 206 अंकित किया गया।

आर के इंटर प्राइजेज के संचालक राहुल कुमार लाल उम्र 30 वर्ष पिता नारायन जी लाल साकीन सोनपुर वार्ड सं 06थाना सकतपुर जिला दरभंगा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 207 अंकित किया गया।

तीनो अभियक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दरभंगा पर धारा अन्तर्गत 143 रेल अधिनियम
पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से रेलवे के ई टिकट, मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर की बरामद किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *