दरभंगा: शहर के गंगासागर तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई।मृतक बच्चे की पहचान लहेरियासराय थाना के मौलागंज निवासी चन्देश्वर गुप्ता के पुत्र विशाल कुमार(13)के तौर पर हुई।बताया जाता है कि गुरुवार अलसुबह विशाल घर से कलश शोभा यात्रा के साथ निकला था।फिर घरवालों को उसके गंगासागर पोखर में डूबने की खबर मिली।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंवारी कन्याओं के जल भरने की प्रक्रिया को विशाल किनारे खड़े होकर देख रहा था।फिर यकायक वो किनारे से फिसलकर तालाब की गहराई में चला गया।पूजा समिति के लोगों ने आनन-फानन में उसे पानी से निकाला और डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।पिता चन्देश्वर गुप्ता ने बताया कि

