डीएसपी रैंक के 19 अफसरों का हुआ तबादला, नई जगह पोस्टिंग की अधिसूचना जारी।

बिहार डेस्क: बिहार सरकार ने बुधवार को देर शाम बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को नई जगहों पर पदस्थापित करने की अधिसूचना जारी की। अनुमंडल पुलिस अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों की यह पोस्टिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी।

अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस उपाधीक्षक नूर उल हक को पटना में ही पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी देख रहे सुशील कुमार पटना में सचिवालय डीएसपी बनाए गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आफाक अख्तर अंसारी को बक्सर में डुमरांव का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक रहे मोहम्मद खुर्शीद आलम गया के पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) होंगे। सीटीएस नाथनगर के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार को छपरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक खुशरू सिराज को अररिया में फारबिसगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार को मोतिहारी में रक्सौल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) बनाया गया है। अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार को पूर्णिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह को अररिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

विशेष शाखा पटना में पुलिस उपाधीक्षक रविशंकर प्रसाद समस्तीपुर में पटोरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी के पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर कुमार को कैमूर में भभुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 4 डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक कुमार वैभव को गया में वजीरगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा शेखपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *