डीएमसीएच से ब्लड सैंपल लेने गए एक दलाल को लोगों ने किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा। उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डीएमसीएच मानो दलालों का अड्डा बना हुआ है। किसी न किसी विभाग में अक्सर दलालों द्वारा मरीजों को बरगलाने की शिकायत अक्सर मिलती रहती है।दलाल मरीजों को तरह-तरह की बाते कहकर अपने जाल में फंसा लेता है और पैसा वसूला करता है।
सोमवार की रात डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में इलाजरत मरीज का ब्लड सैंपल लेने आए दलाल को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉक्टर हरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे और पकड़े गए दलाल से पूछताछ किया।दलाल अपना नाम गौरव कुमार बता रहा था। उसका कहना था कि किसी राजकुमार नाम के व्यक्ति के साथ वह आया था जो लोगो के विरोध को देखते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में उपाधीक्षक ने कहा कि डीएमसीएच के लैब में सभी जांच होता है।किसी भी बाहरी लैब वाले या टेक्निशियन को सैंपल लेने की इजाजत नही है। पकड़े गए दलाल के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *