डिजिटल मोड में इस वर्ष हिन्दी दिवस  मनाया जाएगा

दरभंगा । मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग, बिहार, पटना पत्र के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष *”हिन्दी दिवस”* (14 सितम्बर) को प्रमण्डल, जिला मुख्यालय, अनुमण्डलों एवं प्रखण्डों में वेब आधारित मनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजभाषा हिंदी की महत्ता एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सरकार की ओर से *हिन्दी दिवस* राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, अनुमण्डलों एवं प्रखण्डों में भी स्थानीय समाचार पत्रों, चैनलों एवं बैनर के माध्यम से मनाया जाये।
गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को हमारे देश की संविधान-सभा द्वारा देवनागरी-लिपि में लिखी जाने वाली *”हिन्दी”* भाषा को केन्द्र सरकार के काम-काज के निष्पादन के लिए राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया गया है, तब से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राज्य सरकार द्वारा *”हिन्दी दिवस”* समारोह पूर्वक मनाया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *