डांस प्रोग्राम के दौरान चली गोली ने छीनी तीन बच्चों के सिर से पिता का साया।

बिहार के आरा में शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला गांव में हुईहै। मृतक की पहचान बिंदेश्वरी यादव के 27 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई रंजीत यादव ने बताया कि गांव के ही बिंदा यादव की बेटी की शादी थी। बारात बगुअई नारायनपुर से आया था। खूब धूम-धाम से शादी हो रही थी। इसी बीच जनवासा में पास के गांव रामपुर के 4-5 लड़के आकर डांस देखने लगे और डांसर को परेशान करने लगे। माहौल बिगड़ने लगा तो गांव के लोगों एकत्रित हो उनका विरोध किया और वापस जाने को कहा। लेकिन, वह लोग गांव के लोगों से उलझ गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे।इसमें मेरे भाई को गोली लग गई।

सैकड़ों की भीड़ में गोली मारने वाले लड़के पास के गांव रामपुर के थे जो कि पहले भी आपराधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं। मृतक के परिजनों ने इनका नाम मुनि, भुलावन, दीपक बताया। इसमें एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह सभी लड़के आए दिन आसपास में होने वाले नाच प्रोग्राम में पहुंच जाते है और अवैध हथियार से फायरिंग कर बल प्रदर्शन करते है।

सामियाना (जनवासा) में दिनेश यादव डांस प्रोग्राम देखने के लिए बैठा था तब ही विवाद में गोली चलने लगी और बेकसूर दिनेश यादव के सीने में गोली लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजनों द्वारा जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव से लेकर सदर अस्पताल तक चीख पुकार मच गया। दिनेश के जाने के बाद तीन छोटी बेटी और एक बेटा से पिता का साया छिन गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *