ट्रैक्टर की ठोकड़ से कार सवार कारू व पुष्पा की मौत।

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौके पर मौत।

नालंदा: जिले के गिरियक थाना इलाके के पुरैनी गांव के समीप शनिवार को अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर ने तेज भागने के दौरान अनियंत्रित होकर कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार में सवार दूल्हा-दुल्हन की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. आनन-फानन में घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने कार में फंसे दूल्हे और दुल्हन को बाहर निकाला लेकिन मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी. वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से दूल्हे के जीजा को इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भेज दिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात गिरियक आई थी. शादी होने के बाद शनिवार की शाम कार से दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी. इस दौरान पुरैनी गांव के पास अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गिरियक थाना इलाके के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में मृतक दुल्हन की पहचान हुई है. वहीं, दूल्हे की पहचान नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है. इस सड़क हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

इस घटना के संबंध में गिरियक थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद कार में सवार दूल्हा-दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जिस ट्रैक्टर से घटना हुई है, चालक उसे लेकर फरार हो गया. जांच के बाद जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *