दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के एसएच-17 हाटी गंडौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर पोल स्टार स्कूल के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। ईंट से भरी ट्रैक्टर तेज रफ्तार मे बिरौल से गंडौल की ओर जा रही थी। तभी ट्रैक्टर की बीच वाला टायर फटने से तेज ब्लास्ट हुआ और गंडौल से सुपौल बाजार जा रहे बाइक चालक उसी हवा की चपेट में आ गया। इससे बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायल युवक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने स्थिति खराब देख कर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं, घायल की पहचान जमालपुर गांव निवासी हाफिज मंसूर के 20 वर्षीय पुत्र अबूसाले एवं दूसरे घायल युवक की पहचान जमालपुर गांव निवासी रजी अहमद के 18 वर्षीय पुत्र फैसल अमानुल्लाह के रूप में किया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर दोनों युवक को डीएमसीएच ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।