दरभंगा: एनएच 27 पर सिमरी चौक के समीप मंगलवार की देर रात एक तेल टैंकर में अचानक आग लग गई।इसे देख अफरा तफरी का माहौल बन गया।आसपास के लोग डर से सहम गए थे। लोगो को विस्फोट होने और किसी अनहोनी का भय सता रहा था।महज यह संयोग था कि स्थानीय लोगो और अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।लेकिन टैंकर जल गया। आग की लौ कहा से और कैसे शुरु हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार सिमरी में एक लाइन होटल के सामने ज्वलनशील पदार्थ लदी टैंकर से धुआं उठा जो एकाएक बिकराल रुप ले लिया।आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया।लेकिन साधन के अभाव में लोगो का प्रयास बहुत कारगर नहीं रहा।इसके बाद सूचना पर अग्निशमन की कई गाड़ी पहुंची।अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुट गई। जितने तेजी से पानी डाला जा रहा था उतने ही तेजी से आग बिकराल रुप ले रहा था।स्थानीय लोगो और अग्निशमन दस्ता ने तरह तरह के तरकीब को अपना कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जा कर लोगो ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी तरह के जान माल के क्षति की सूचना नही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात को रोक दिया गया था।बाद में एनएच के एक लेन को चालू किया गया।