जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

दरभंगा: बिरौल प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका की ओर से मंगलवार को लोहनी गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। परियोजना प्रबंधक अमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाये गए अभियान की अध्यक्षता लक्ष्मी एवं मीरा जीविका महिला ग्राम संगठन कर रहे थे। इस दौरान जीविका दीदियों की टोली ने गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने हाथ में स्लोगन लिखे ‘एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान’ के साथ रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाएं एवं बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे। जागरूकता अभियान की समाप्ति के बाद गांव के विद्यालय परिसर में जीवन ज्योति महिला संकुल सतरीय संघ की सचिव सुलो देवी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। इसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान लोहनी गांव के बूथ संख्या सात पर महज 39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस गांव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश अनुमंडल अधिकारी ने दिया है।

उन्होंने कहा कि इस गांव के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का अधिकारियों का दायित्व है। जागरूकता अभियान में सामुदायिक प्रेरक पूजा कुमारी, फूलो कुमारी, मीरा देवी, रेणु देवी, ज्ञानी देवी, जगमिला देवी, आरती देवी, खुशबू देवी, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार के साथ ही सैकड़ो दीदियां शामिल थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *