जीएसटी में छह गुना वृद्धि एवं लाल ईंट पर प्रतिबंध के विरोध सहित आठ सूत्री मंगों को लेकर ईंट निर्माता संघ ने किया धरना प्रदर्शन।

दरभंगा। जीएसटी 1% से बढ़ा कर 6% कर देने के विरोध एवं सरकारी कार्यों में लाल ईंट पर प्रतिबंध हटाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर ईंट निर्माताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया तथा प्रतिरोध मार्च भी निकाला। इस दौरान संघ द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मनमाने ढंग से जीएसटी लगाने एवं लाल ईंट पर प्रतिबंध का विरोध किया गया। साथ ही कोयले की कीमत बढ़ने पर ईंट भट्ठा संचालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए कोयले की खरीद पर सब्सिडी की मांग की गयी।

लहेरियासराय के पोलो मैदान आवस्थित धरनास्थल पर आयोजित धरना को सबोधित करते हुए दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष जयराम दास ने कहा यदि उक्त मांगो सहित आठ सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा विचार नहीं किया गया तो ईंट निर्माताओं द्वारा 12 सितंबर से 17 सितम्बर तक सांकेतिक और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

संघ के जिला उपाध्यक्ष शरद कुमार ने कहा कि कहा कि एक ईट भट्ठा में करीब 200 से अधिक गरीब मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कामकाज करते हैं। यदि केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार अपने कानून में संशोधन नहीं करते हैं तो उनके मजदूरी पर भी आफत आ सकती है। अतः सरकार को जल्द इन मांगो पर विचार करना चाहिए।

संघ के सचिव प्रो0 एमए निशात ने कहा कि लागत में लगातार वृद्धि के वाबजूद विगत कई वर्षों से ईंट का सरकारी मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। अतः ईंट के सरकारी मूल्य का पुनर्निर्धारण किया जाय, ताकि भट्ठे मालिको को हो रहे नुकसान में कमी आ सके।

धरना के दौरान महासचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय यादव, प्रवक्ता मनोज कुमार, गणेश झा, विद्यानाथ यादव, अमरनाथ राय, नीलकमल सिंह, हेमंत होयानी, जय बजाज, रौशन झा, अमरजीत अंकेश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *