जल्द शुरू होगा सेटेलाइट बेस्ड होगा टोल कलेक्शन सिस्टम, सीधे एकाउंट से कटेंगे पैसे।

जल्द शुरू होगा सेटेलाइट बेस्ड होगा टोल कलेक्शन सिस्टम, सीधे एकाउंट से कटेंगे पैसे।

डेस्क न्यूज: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार टोल खत्म करने जा रही है और अब टोल टैक्स सेटेलाइट के आधार पर किया जाएगा। यानी अब टोल प्लाजा पर टैक्स काटने की वजह सेटेलाइट के आधार के सिस्टम से कटेगा। इसका फायदा यह होगा कि जितने किलोमीटर का सफर तय करेंगे इस आधार पर उसका किराया लिया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा कि अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सेटेलाइट के आधार पर टोल कनेक्शन सिस्टम को लागू कर रहे हैं। इससे सीधे आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे और आपकी यात्रा की दूरी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि जहां पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे के समय लगता था वहीं अब इसे घटकर 2 घंटे रह गया है। इसलिए अब हम टोल को खत्म कर सैटेलाइट व्यवस्था को लागू करने जा रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सेटेलाइट के आधार पर टोल कनेक्शन सिस्टम से लोगों को जो फायदा होगा वह नई व्यवस्था से होगा। इसमें लोगों को समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में अगर कोई व्यक्ति रोड टोल पर 10 किलोमीटर की दूरी करता है तो उसे 75 किलोमीटर का शुल्क देना पड़ता है। सरकार की इस नई व्यवस्था से केवल जितनी दूरी तय की जाएगी उसे आधार पर शुल्क लिया जाएगा। ऐसे लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी और उनका पैसा भी बचेगा।

आपको बता दें कि सरकार जल्द ही इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *