जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ सांसद गोपाल जी ठाकुर नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च
दरभंगा।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ दरभंगा संसदीय क्षेत्र के महथोर चौक से भाजपा के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर घटना की निन्दा करते हुए विरोध जताया गया तथा इस आतंकी घटना में मारे गए सभी पर्यटकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा नेता संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता तथा दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में पांच सौ से ऊपर भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने अपनी भागीदारी देते हुए आतंकवाद तथा आतंकी संगठनों के विरुद्ध विरोध जताया गया।
कैंडल मार्च के समापन के बाद महथोर चौके के पास मेट्रोपॉलिटन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद डा ठाकुर ने आतंकवाद को देश दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि आज ऐसी आतंकी संगठनों से पूरी मानवता के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है जिसके समूल नष्ट करने के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक करवाई की आवश्यकता है।
सांसद डा ठाकुर ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकी संगठनों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भारत की सेना हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।
सांसद डा ठाकुर इस घटना में मारे गए सभी पर्यटकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनो को दुख सहने की शक्ति दें।
इस कैंडल मार्च में माधव आजाद श्रवण चौधरी पुरुषोत्तम झा शिवशंकर झा धनपति ठाकुर मधु देवी ललित मोहन मिश्र आदि शामिल थे।

