जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी अमरजीत कुमार सिंह को मिल रहा जनसमर्थन

दरभंगा ।जिले के सदर प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सदर प्रखण्ड क्षेत्र के छोटाइपट्टी पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी अमर जीत कुमार सिंह क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी अमरजीत कुमार सिंह ने कहा कि मैं पांच वर्ष इस पद पर रहा और पंचायत के हर क्षेत्र में विकास किया है।पुनः उनकी जीत होती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी छूटे हुए कार्य के साथ सम्पूर्ण पंचायत की विकास।मैं क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक पहुँचाने का काम किया हैं ।पंचायत में सरकार द्वारा जो योजना आया उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य रहा है और जितने के बाद भी रहेगा।

आगे उन्होंने कहा कि अभी इस पांच वर्ष में पंचायत का विकास से किया है । आगे उन्होंने कहा इस पद पर पुनः जीत होती है तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेंगे। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर काम किया है आगे भी करूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ पंचायत में सरकार द्वारा आया उसे पूरी तरह लागू किया है ।

उन्होंने कहा कि 2016 में मैं मुखिया बना और पूरा विकास का खूब काम किया।इस बार भी जीतता हूँ तो छूटे हुए काम को आगे बढ़ाने का करूंगा।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इनके विकास कार्य से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *