छात्र राजद के मिथिला विवि अध्यक्ष बने रजनीश कुमार यादव
दरभंगा। छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार यादव को मनोनित किया जाता है। श्री गगन ने कहा कि रजनीश लंबे समय से छात्र राजद में कई जिम्मेदारियों का निर्वहण किया है। उनकी योग्यता और लगन को देखते हुए छात्र राजद ने रजनीश को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी को विश्वास है कि रजनीश के नेतृत्व में मिथिला विवि में छात्र राजद काफी मजबूत होगा। अपने मनोयन पर खुशी व्यक्त करते हुए रजनीश कुमार यादव ने कहा कि छात्र राजद में ही केवल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को मिथिला विवि अध्यक्ष बनाकर छात्र राजद ने इस बात को फिर से साबित किया है। मैं अपने मनोनयन के लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, छात्र राजद के प्रदेशध्यक्ष गगन यादव व अन्य नेताओं को साधुवाद देता हूं। रजनीश के छात्र राजद के मिथिला विवि अध्यक्ष बनने पर कृष्ण कुमार यादव, विजय यादव, अनिल पासवान, रमण पासवान, ललन झा, अविनाश कुमार, विष्णु पासवान, मनोहर राम व अन्य ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है।