चाकू से ट्रक ड्राइवर व खलासी को घायल कर लूटपाट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार
दरभंगा। नगर थाना की कांड संख्या 168/22 जो 26 जून 2022 को धारा 394 दर्ज किया गया था। जानकारी देते हुए सदर डीएसपी, कृष्णनन्दन कुमार ने मीडिया को बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा 27 जून 2022 को एक ट्रक किसका नं यूपी 17 ए टी 7313 को रात्रि 10 बजे के करीब नगर थाना क्षेत्र के गुल्लोवाडा,आम मंडी में लगाकर रखी गई थी। ट्रक चालक व खलासी से देर रात दो तीन की संख्या में अज्ञात अपराधी हथियार,चाकू का डर दिखाकर दो हजार हजार व मोबाइल लूट लिया था। उन्होंने बताया अपराधियों के द्वारा ट्रक ड्राइवर व खलासी को चाकू से बुरी तरह घायल भी कर दिया। घटना के बाद वरिय पुलिस अधीक्षक, अवकाश कुमार के द्वारा इस कांड के उद्भेदन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया। 30 जून को तकनीकी सूचना के आधार पर तीन अपराधी को हथियार के साथ वृंदावन घाट से गिरफ्तार किया गया। नगर थाना कांड संख्या 168/22 में लूटे गए मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों अपराधी नगर थाना कांड में संलिप्त पाए गए और स्वीकार भी किया। गिरफ्तार अपराधियों में साजन कुमार पिता अनिल ठाकुर उम्र 19 वर्ष, सूरज मंडल मंडल,उम्र 28 वर्ष,राजा सहनी पिता जुगो सहनी उम्र 22 वर्ष, तीनों नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। बरामद सामानों में एक देसीकट्टा,जिंदा कारतूस,मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।डीएसपी सदर ने बताया तीनो अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।