घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 युनिट मुक्त बिजली देना स्वागत योग्य कदम – मुकुन्द चौधरी

घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 युनिट मुक्त बिजली देना स्वागत योग्य कदम – मुकुन्द चौधरी

घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 युनिट मुक्त बिजली देना स्वागत योग्य कदम – मुकुन्द चौधरी

पर्यावरण संवेदनशीलता के साथ समावेशी प्रगति का मॉडल

संजय मिश्र
दरभंगा

राज्य की एनडीए सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के निर्णय से दरभंगा के बीजेपी नेता गदगद हैं। उन्हें उम्मीद जगी है कि सरकार के इस कदम का विधान सभा चुनाव में लाभ मिलेगा। 17 जुलाई को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी 1 अगस्त 2025 से बिहार के हर घरेलू उपभोक्ता को प्रत्येक माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा है कि एनडीए सरकार द्वारा यह सराहनीय निर्णय लिया गया है। जुलाई माह के बिल से ही राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क मिल सकेगी। इस निर्णय से 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ होगा। मुख्यमंत्री का यह निर्णय बिहार वासियों की जन आकांक्षा को पूरा करने के संकल्प का प्रतीक है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। अगले 3 वर्षों में हर घर की छत या सार्वजनिक स्थल पर सोलर प्लांट लगाने की योजना है। साथ ही कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत निर्धन परिवारों को पूरी तरह मुफ्त सौर ऊर्जा प्लांट लगाने तथा अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उचित सहयोग का निर्णय न्याय के साथ विकास और पर्यावरण संवेदनशीलता का समावेशी मॉडल है। आने वाले समय में इन प्रयासों से बिहार में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध होगी जिससे बिहार में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *