घनश्यामपुर के पुनहद में हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के पुनहद गांव में छठियार के खुशियां मनाई जा रही थी। घर के बाहर सड़क पर लोग डीजे पर नाच-गाना करके खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के साथ लक्ष्मीनियां टोल की तरफ से आ रहे मोहन सदा अपने बेटे गोपाल सदा के साथ लौट रहे थे। लेकिन नशे में दुथिया झमेली सदा ने गाड़ी रोकर चाबी छीन ली। गोपाल सदा ने कहा जरूरी काम है, गाड़ी की चाबी दो, मुझे जाना है। इसी बात पर नशे में धुत बच्चा बाबू सदा तथा झमेली सदा ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

मारपीट के दौरान चापाकल के हैंडल से झमेली सदा ने ताबड़तोड़ गोपाल सदा के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी तुरंत ही मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने मृतक गोपाल सदा की चाची सुमित्रा देवी, उनके पति मधुकर सदा तथा भाई बेचन सदा को झमेली सदा, बच्चाबाबु सदा, भूटबा सदा , कपिलदेव सदा, संजय सदा,लालटुन सदा ने मारपीट की।

जिसमें सुमित्रा देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने घर में रखे बर्तन को भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घनश्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लालटुन सदा तथा संजय सदा को गिरफ्तार कर लिया। कर मामलें में आगे की कारवाई कर रही है। मृतक गोपाल सदा की शादी दो साल पहले रिंकु देवी से हुई थी। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। वो वापस पंजाब जाने वाला था लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।

वहीं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उक्त मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *