एक महिला ने ग्रुप लोन ना चुका पाने के चलते जहर खा लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे। जहां से रेफर करने डीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी दिनेश राय की पत्नी लीला देवी(45) के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि पति दिल्ली में काम करता है और महिला गांव में दो बेटों के साथ रहती थी। पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि गांव में महिलाओं का समूह चलता है। जो सदस्य महिला को लोन देने का काम करती हैं। इसी ग्रुप से जरूरत पड़ना पर मेरी ने 85000 का लोन ले रखा है। ग्रुप लोन समूह के लोग पैसे के लिए तगादा कर रहे थे और उसी टेंशन में मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इधर सूचना पर पहुंची बेंता ओपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

