गाँधी जी की प्रतिमा पर डीएम व एसएसपी ने किया माल्यार्पण। 

गाँधी जी की प्रतिमा पर डीएम व एसएसपी ने किया माल्यार्पण। 

दरभंगा: लहेरिया सराय टावर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार,अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी,वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मैं सभी जिले वासियों को शुभकामना देना चाहता हूँ। महात्मा गाँधी जी का दर्शन बहुत बड़ा आदर्श है। सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए हमें इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने मद्यनिषेध के लिए, हिंसा समाप्त करने के लिए, भाई-चारा व प्रेम के लिए जो संदेश दिए हैं वह अनुकरणीय है। समीचीन पूरी दुनिया यह महसूस कर रही है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही पूरी दुनिया में शांति, भाईचारा और अमन चैन स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी जिले वासियों को वे संदेश देना चाहेंगे कि गांधी जी के आदर्शों को अपना कर, आदर्श जीवन जिएं और अपने राज्य व अपने देश को नई ऊंचाइयों में ले जाने में अपना योगदान दें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *