खाता में एक करोड़ का ट्रांजेक्शन करने के बाद युवक पहुंचा बैंक, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

खाता में एक करोड़ का ट्रांजेक्शन करने के बाद युवक पहुंचा बैंक, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

फारबिसगंज में आइसीआइसीआइ बैंक की शाखा में फ्रिज खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक रामचंद्र कुमार सुपौल जिले के प्रतापगंज थाने के गोविंदपुर का रहने वाला है।

खाते में 26 सितंबर को एक करोड़ 25 लाख रुपये जमा किए गए थे। उसी दिन करीब एक करोड़ नौ लाख 38 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी। बैंक खाता में एक साथ इतनी बड़ी राशि जमा-निकासी के बाद खाते को फ्रीज कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि आइसीआइसीआइ बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने सूचना दी थी कि फ्रिज खाते से चेक के जरिये पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराने युवक आया है। पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

मामला संदिग्ध देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम रामंचद्र बताया। फ्रिज किया गया खाता उसी का है। पूछताछ में रामचंद्र ने बताया कि उसके घर के पास ही सुपौल के राघोपुर निवासी टिंकू कुमार झा रहता है।

टिंकू ने उसका चालू खाता खुलवाकर, एटीएम, पिन बैंकिंग पासवर्ड, आधार, पैन नंबर आदि ले लिया। इसके बदले में उसे एक लाख रुपये देने का लालच दिया। टिंकू के कहने पर ही वह बैंक में चेक लेकर खाता से रुपये ट्रांसफर कराने आया था। गिरफ्तार युवक ने टिंकू के अलावा तीन अन्य युवक मधेपुरा निवासी आशीष कुमार, अररिया के नरपतगंज निवासी प्रवेश यादव और निर्मल कुमार के भी गिरोह में शामिल होने की बात कही है।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद का कहना है कि बैंक खाते में जमा रुपये के स्रोत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि खाते में रुपये कहां से आए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *