क्षत्रिय महासभा ने दरभंगा में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु  मंत्रियों को सौपा ज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने दरभंगा में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु  मंत्रियों को सौपा ज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने दरभंगा में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु  मंत्रियों को सौपा ज्ञापन

महाराणा प्रताप की दरभंगा प्रमंडलीय मुख्यालय में आदमकद प्रतिमा जल्द हो स्थापित:-क्षत्रिय महासभा

दरभंगा।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल क्षत्रिय नेता डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह ‘बब्लू’, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौर , क्षत्रिय समाज के नेता राम शंकर सिंह पप्पू आदि के नेतृत्व में दरभंगा प्रमंडलीय मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु बिहार सरकार के  मंत्री पर्यटन विभाग डॉ० राजू कुमार सिंह,  मंत्री भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग संजय सरावगी,  मंत्री पीएचइडी विभाग नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ एवं  विधायक  श्रेयशी सिंह से मिलकर उक्त सभी  के  आवास पटना में जाकर ज्ञापन सौपा।

ज्ञात हो कि 19 जनवरी 2025 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित जुबली हॉल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मृति समारोह के अवसर पर उक्त कई गणमान्य मंत्रियों की उपस्थिति में दरभंगा जिला के के कोने-कोने से आए हुए क्षत्रिय समाज के लोगो सामने सामूहिक निर्णय हुआ था कि आने वाले कुछ महीनो के भीतर ही प्रमंडलीय मुख्यालय के आसपास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। वही उपस्थित क्षत्रिय समाज के नेताओं ने कहा की सरकार हमें सिर्फ जगह आवंटन कर दें तो हमारे समाज अपने स्तर से भी प्रतिमा का निर्माण कर सकती है। अगर सरकार अपने स्तर से प्रतिमा का निर्माण कर दे तो और बेहतर होगा। महाराणा प्रताप  के प्रतिमा लगाने हेतु मांग को सभी मंत्रियों ने सराहा एवं पूर्ण करने का आश्वासन दिया! यह चुनावी वर्ष है अगर वर्तमान एनडीए सरकार यह कार्य करती है तो समाज सरकार का कृतज्ञ रहेगा और आने वाले चुनाव में एनडीए को इसका लाभ भी मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *