क्या हुआ ऐसा कि खटिया के नीचे मिली युवक की लाश।

क्या हुआ ऐसा कि खटिया के नीचे मिली युवक की लाश।

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के शिमला गांव में अपने ही घर में खटिया के नीचे से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। ग्रामीण तरह-तरह की बातें आपस में करने लगे। मृतक की पहचान 19 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। वह शिमला गांव निवासी सुदामा चौधरी का पुत्र था। पप्पू गांव में ही टेंट पंडाल का काम करता था। मृतक के पिता सुदामा चौधरी ने बताया कि पप्पू रात्रि 9 बजे खाना खाकर घर में सोने चला गया था। गांव में एक कार्यक्रम में कुर्सी टेबल नही पहुंचने पर कॉल आया। उसके साथ काम करनेवाले कर्मी के काफी खटखटाने के बाद पप्पू ने जब दरवाजा नहीं खोला तो चिंता हुई।

इसके बाद जाकर देखा तो सही में कमरे का दरवाजा बंद है और पुकारने के बाद भी अंदर से पप्पू ने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद सीढ़ी से चढ़कर देखा गया तो पप्पू खाट के नीचे पड़ा हुआ है। मृतक की मां शांति देवी दुगूल पंचायत की पंचायत समिति सदस्य भी हैं। पप्पू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिवारवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पप्पू की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने शिमला मोड़ के समीप मदनपुर कासमा रोड को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात ठप हो गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष मनेश कुमार अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम छुड़वाने का प्रयास किया। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि पुलिस को जाम छुड़वाने में सफलता नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि पप्पू की हत्या की गई है। अपराधियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी और आक्रोशितों को कारवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया। इधर इस संबंध में कासमा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *