कोरोना संक्रमण में स्टेरॉइड व अन्य दवाओं के सेवन से मुँह के ज़रिए पनप सकता ब्लैक फंगस:-डॉ अशोक श्रीवास्तव

दरभंगा।कोरोना वायरस के दौरान म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक और व्हाइट फंगस फैलने की सम्भावना के मद्देनजर लोगों में संशय बना हुआ है| विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादातर यह लंबे समय से स्टेरॉयड ले रहे मरीजों को हो रहा है|. साथ ही इसका वैसे रोगी भी शिकार हो रहे है जो लंबे समय से ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर हैं या डायबिटीज से पीड़ित हैं| वहीं, इस सम्बंध में डीएमसीएच में कार्यरत दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक श्रीवास्तव बताते हैं स्ट्रॉयड के सेवन से मुंह के जरिये ऐसे फंगस पनप रहे हैं| जिससे कुछ आसान ओरल टिप्स के जरिये बचा जा सकता है|. डॉक्टर श्रीवास्तव बताते हैं कि यदि समय पर ब्लैक फंगस का इलाज नहीं हुआ तो यह घातक रूप ले सकता है| वे बताते हैं कि वैसे तो ब्लैक फंगस कब से वातावरण में मौजूद है लेकिन, कोरोना के दौरान शरीर कमजोर होने से हमारी इम्युनिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है| इस दौरान स्टेरॉयड का प्रयोग केवल डायबिटीज ही नहीं बल्कि आम रोगियों में भी ब्लड शुगर लेवल के स्तर को भी बढ़ा देता है| जिससे फंगस इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है|
ब्लैक फंगस के लक्षण
डॉ अशोक ने बताया कोविड के दौरान स्टेरॉयड या अन्य दवाइयां लेने से मुंह के माध्यम से ऐसे बैक्टिरीया या फंगस पनपने लगते है| जिससे नाक का बंद होना, चेहरे में सूजन, आंखों के नीचे भारीपन, मन में बेचैनी, सांस लेने में दिक्कत, बुखार व सिरदर्द में तेज दर्द समेत अन्य लक्षण दिखने लगते हैं|

ब्लैक फंगस को रोकने के ये ओरल उपाय-
मुंह की स्वच्छता बनाए रखें
दांतों के डॉक्टर की मानें तो दिन में दो-तीन बार ब्रश करें| टूथब्रश और टंग क्लीनर का इस्तेमाल जरूर करें
नियमित रूप से अपना मुंह धोते या साफ करते रहें
बेटाडाइन जैसे दवाइयों से ओरल गार्गल भी कर सकते हैं
हाल फिलहाल में कोविड से उबरे हैं तो संक्रमण के दौरान की ब्रश को प्रयोग में न लाएं
एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल करें

फंगस के अन्य उपचार
ओरल टिप्स के अलावा फंगस का इलाज एंटिफंगल दवाओं से हो रहा है, जो डॉक्टर के सलाह से ही लें|
ताजा फल खाएं
घर में रौशनी आने दें
गंदे सतह को छूने से बचें, संपर्क में आने पर हाथ-पैर जरूर धोएं
फ्रीज या डिब्बा बंद चीजों का सेवन कम कर

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधा का उठायें लाभ
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं| सभी प्रखंड अस्पतालों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है| वहाँ 24 घंटे डॉक्टर व कर्मी मौजूद रहते हैं| उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी| वहीं गंभीर स्थिति होने पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरीय चिकित्सकों से संपर्क किया जा सकता है| वहां बेहतर उपचार के मद्देनजर सभी सुविधाएं निः शुल्क उपलब्ध है|
मुंह की स्वच्छता बनाए रखें
दांतों के डॉक्टर की मानें तो दिन में दो-तीन बार ब्रश करें| टूथब्रश और टंग क्लीनर का इस्तेमाल जरूर करें|
नियमित रूप से अपना मुंह धोते व साफ करते रहें|

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *