कोठराम स्थित रिंगबांध के नीचे कमला नदी में लुढ़का बोलेरो।

कोठराम स्थित रिंगबांध के नीचे कमला नदी में लुढ़का बोलेरो।

दरभंगा: जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक और खौफनाक मंजर देखने को मिला। जमालपुर थाना इलाके के कोठराम गांव स्थित रिंगबांध से एक बोलेरो गाड़ी कमला नदी के पानी में डूब गई। गनीमत रही कि बोलेरे सवार सभी लोगों को समय रहते गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में सभी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी की जान बची, अन्यथा एक बड़ा हादसा सामने आ सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठराम गांव स्थित कमला नदी पर बने रिंगबांध से एक बोलेरो नदी तेज धारा के बीच लुढ़क कर चली गई। इस दौरान बोलेरो सवार चालक सहित दो लोगों की जान सांसत में फंस गई थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और जमालपुर थाना पुलिस के सहयोग से बोलेरो को नदी से निकाला गया, जिससे दोनों लोगों की जान बच सकी और बोलेरो भी नदी से बाहर निकल सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि जमालपुर स्थित बांध पर एक बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क गिला होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो सीधे लुढ़क कर कमला नदी की तेज धारा में चली गई। बोलेरो में सवार दोनों लोग चिल्लाते हुए वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तब जाकर स्थानीय लोगों ने जमालपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर JCB मंगवाकर रस्सी के सहारे बोलेरो को स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी के बाहर निकाला गया। तब जाकर बोलेरो सवार लोगों की जान सही सलामत बच सकी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *