दरभंगा। भारतीय राष्ट्रीय झंडा का अपमान करने वाले उमेश प्रसाद सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने के लिए स्वतंत्र पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट पुरुषोत्तम कुमार ने कारवाई की मांग की है। इस संबंध मे स्वतंत्र पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट पुरुषोत्तम कुमार ने कुशेश्वरस्थान थाना को डिजिटल माध्यम से तहरीर देकर कारवाई का गुहार लगे है। अपने आवेदन मे उन्होने कहा है कि आज दिनांक 13.08.2022 दिन शनिवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान के कार्यालय पर दिन के लगभग 01 बजे से 02 बजे के बीच भारतीय राष्ट्रीय झंडा का अपमान ( राष्ट्रीय झंडा का उल्टा फहराना) किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज भारत के हरेक नागरिक की आशाओं एवं आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रीय झंडे के संप्रदर्शन पर लागू होने वाले नियम, अभ्यास और परंपरा के निर्वाहन की ज़िम्मेदारी आम नागरिक के साथ सरकार के सभी संगठन व विभाग का दायित्व है। इस संबंध मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव प्रेम प्रकाश के द्वारा दिनांक 11.01.2022 को आदेश भी जारी किया है। उमेश प्रसाद सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान ने अपने दायित्व के निर्वहन नहीं करने के साथ साथ भारतीय राष्ट्रीय झंडा का अपमान भी किया है, जो राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 एवं राष्ट्रीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार दंडनीय अपराध है। उमेश प्रसाद सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान का यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए के तहत मूल कर्तव्य का भी उल्लंघन है। इस संबंध मे मै ने उमेश प्रसाद सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान के मोबाइल नंबर 8340411876 पर व्हात्सप्प के माध्यम से प्रतिक्रिया मांगा तो उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वीकार किया कि गलती से उल्टा राष्ट्रध्वज लगा दिया गया था, जिसे उतारकर ठीक कर दिया गया है। उमेश प्रसाद सिंह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान ने अपने इस कृत्य से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है जिससे मेरी राष्ट्रीयता की भावना को ठेस पहुँचा है।
Posted inFeatured