कुबौल ढांगा पंचायत से रंजीता कुमारी मुखिया पद पर परचम लहराई
दरभंगा। जिले के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के कुबौल ढांगा पंचायत की कमान पहली बार रंजीता कुमारी को मतदाताओं ने संभालने का मौका दे दिया है ।मुखिया पद के विजेता रंजीता कुमारी के पति त्रिवेणी कुमार रमन ने बताया कि पंचायत के मतदाताओं ने मेरी पत्नी को मुखिया पद पर मतदान कर जिताया है।मैं सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास नारों के चुनाव लड़ा और इसी नारों के साथ पंचायत का विकास करूंगा ।किसी के साथ कोई भेदभाव नही करूंगा।चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों ने मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत के मतदाता ने रंजीता कुमारी के पति द्वारा किये गए काम को याद रखा और इस बार पंचायत की कमान मेरी पत्नी रंजीता कुमारी के हाथों में सौंपा दिया है जिस पर मैं खड़ा उतरने का हरसम्भव प्रयास करूंगा।मीडिया ने पूछा कि आप चुनाव प्रचार के दौरान जिन जिन मुद्दों पर आपने वोट मांगा क्या उस मुद्दे पर खड़ा उतरेंगें तो उन्होंने कहा सरकार द्वारा जो भी योजना पंचायत को उपलब्ध होगा उसे शत शत प्रतिशत पंचायत में उतारने का काम करूंगा। मुझसे जितना विकास सम्भव है उतना करूंगा।
जीत पर पंचायत के बब्बन कुमार,मो.खोखाई, मो.अनामुल, परमेश्वर मुखिया,निर्मल मुखिया, गंगा मुखिया, मि.सलामत, सोभित लाल यादव,गणेश्वर यादव,सुरेंद्र ठाकुर,मोहन यादव,पिंटू राम,अर्जुन राम,कृपाल ठाकुर,सुंदर सदा,श्री सदा,अमानत नदाफ,डॉ कलाम,चंदन यादव,संतोष यादव,मो फकीर,मो.समीम,मो.मूसा सहित दर्जनों लोगों के साथ साथ शुभचिंतकों ने बधाई दी।