कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पैनल डिस्कशन के माध्यम से पोषण पखवाड़े का हुआ आयोजन

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पैनल डिस्कशन के माध्यम से पोषण पखवाड़े का हुआ आयोजन

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पैनल डिस्कशन के माध्यम से पोषण पखवाड़े का हुआ आयोजन

दरभंगा । कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत सिंह ने जानकारी दी कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक देशभर में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय की सभी इकाइयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज आयोजित पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) दयानाथ झा ने की। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में उन्होंने संतुलित आहार और अनुशासित जीवन शैली को जीवन का मूल आधार बताया।
वक्ता के रूप में डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ. एल. सविता आर्या, दर्शन संकायाध्यक्ष डॉ. शंभु शरण तिवारी, एवं साहित्य विभाग से डॉ. रितेश कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा (संयोजक) ने पोषण ट्रैक ऐप के उपयोग और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ. शंभु शरण तिवारी ने कहा कि “शुद्ध आहार एवं शुद्ध आचार” का समन्वय जीवन में अत्यंत आवश्यक है। वहीं डॉ. एल सविता आर्य ने भगवद्गीता के श्लोक युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु… के माध्यम से संतुलित जीवन शैली की महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार झा के निर्देशन में हुआ। आयोजन में अजय, विश्वमोहन, गोविंद, अवधेश और रोहित सहित कई स्वयंसेवकों ने अपने विचार रखे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *