कमतौल अग्निकांड मामले में मृतक के साले ने दर्ज करवाया एफआईआर।

कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारुच गांव में एक ही घर का तीसरी बार अतिक्रमण हटाने के दौरान गृहस्वामी संजीव कुमार चौधरी की आग लगाने से मौत के मामले में मृतक के साले बेगूसराय जिले के लाखों ओपी क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नीलमणि कुमार ने बेता ओपी फर्द बयान के तहत पिंडारूच गांव निवासी अमरनाथ चौधरी, शंभू नाथ चौधरी एवं प्रियनाथ चौधरी सहित पांच नामजदों के विरूद्ध कमतौल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुराने भूमि विवाद को लेकर नामजदों ने बीते 20 दिसंबर को केवटी के सीओ को पिंडारूच गांव लाकर उनके बहनोई संजीव कुमार चौधरी एवं बहन सीमा चौधरी को धमकाया। इतना ही नहीं, सभी नामजदों ने संजीव चौधरी के शरीर पर डीजल डालकर आग लगा दी। संजीव को बचाने के क्रम में वादी की बहन के दोनों हाथ जल गए। उनके बहनोई संजीव का उपचार दरभंगा पारस अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान 28 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *